GK(General Knowledge) Mock Test Set 6
GK(General Knowledge) Mock Test Set 6 : क्या आप SSC, UPSC, Railway, Bank या किसी अन्य सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? यदि हाँ, तो जनरल नॉलेज (GK) आपकी सफलता की कुंजी है। इस लेख में हम आपको एक खास GK Mock Test उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे आप अपनी तैयारी को जांच सकते हैं और अपनी कमज़ोरियों को पहचान सकते हैं।
GK(General Knowledge) Mock Test Set 6
1. रॉलेट एक्ट ………… में पारित किया गया था।
A. 1920
B. 1922
C. 1919
D. 1921
उत्तर: c) भारत में क्रांतिकारियों के प्रभाव को समाप्त करने के लिए ब्रिटिश सरकार ने 18 मार्च, 1919 ई. को ‘रॉलेट एक्ट’ पारित किया।
2. लॉर्ड चेम्सफोर्ड ने 1919 में जलियांवाला बाग की घटना की जाँच के लिए समिति का गठन किया था?
A. हर्शेल समिति
B. मैकलैगून समिति
C. मुदिमन समिति
D. हंटर समिति
उत्तर: D) जलियांवाला बाग हत्याकांड की जाँच के लिए सरकार ने हंटर समिति बनाई थी। 14 अक्टूबर, 1919 को भारत सरकार ने ‘डिसऑर्डर इन्क्वायरी कमेटी’ के गठन की घोषणा की। यह समिति लॉर्ड विलियम हंटर की अध्यक्षता के चलते उनके नाम पर हंटर कमीशन के नाम से जानी जाती है।
3. फरवरी 1922 में, किस घटना ने महात्मा गांधी को अपना असहयोग आंदोलन समाप्त करने के लिए प्रेरित किया था?
A. रॉलेट एक्ट अनुमोदन
B. खिलाफत आंदोलन
C. चौरी-चौरा की घटना
D. जलियांवाला बाग हत्याकांड
उत्तर: c) चौरी-चौरा की घटना
4. असहयोग और खिलाफत आंदोलन कब शुरू किए गए थे?
A. 1920 ई.
B. 1931 ई.
C. 1920 ई.
D. 1946 ई.
उत्तर: A) 1920
5. 1922 में गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन स्थगित करने का मुख्य कारण क्या था?
A. उत्तर प्रदेश में चौरी-चौरा पुलिस स्टेशन में उग्र भीड़ द्वारा आग लगा दी गई थी।
B. आंदोलन लक्ष्य प्राप्त करने के बाद समाप्त हुआ था।
C. गांधीजी गंभीर रूप से बीमार थे।
D. गांधीजी को गिरफ्तार किया गया था और आंदोलन को बंद करने के लिए मजबूर किया गया था।
उत्तर: A) फरवरी, 1922 ई. को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चौरी चौरा घटना हो जाने पर गांधीजी ने 12 फरवरी, 1922 ई. को असहयोग आंदोलन वापस ले लिया।
6. चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी के लिए भारत के निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पूरे देश में ___________ को 8वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया।
A. 24 जनवरी
B. 25 जनवरी
C. 26 जनवरी
D. 28 जनवरी
उत्तर: B) चुनावी प्रक्रिया में नागरिकों की बढ़ती भागीदारी के लिए भारत के निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में 25 जनवरी, 2019 को 8वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। ध्यातव्य है कि वर्ष 2011 से निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस को ही ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरूआत की गयी थी।
7. नीति (NITI) आयोग के पहले अध्यक्ष कौन थे ?
A. अरुण जेटली
B. अमिताभ कांत
C. अरविंद पनगड़िया
D. नरेन्द्र मोदी
उत्तर: D) नीति आयोग के पहले अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी थे। नीति (NITI: National Institution for Transforming India) या राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान का गठन 1 जनवरी, 2015 को ‘योजना आयोग’ को प्रतिस्थापित करके किया गया था। नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत ‘थिंक टैंक’ है जो दिशात्मक और नीतिगत सहायता प्रदान करता है। इसका अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है। इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और संघ राज्य क्षेत्रों के उपराज्यपाल शामिल होते हैं।
8. 1992 में, भारतीय संविधान में, 11वीं अनुसूची ……………….. संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा शामिल की गई थी।
A. 72वें
B. 73वें
C. 74वें
D. 42वें
उत्तर: b) भारतीय संविधान में 11वीं अनुसूची 73वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा वर्ष 1992 में शामिल की गयी थी। इसमें कुल 29 विषय शामिल किये गये हैं। इसमें पंचायत की शक्तियाँ, ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, बाजार, सड़क आदि विषय शामिल हैं।
9. __________ विधान सभा ने पंचायती राज (संशोधन) बिल 2018 पारित किया, ताकि तीन-सतहों की पंचायती राज प्रणाली की अंचल समिति को रद्द कर राज्य में दो-सतह की प्रणाली की स्थापना की जा सके।
A. मध्यप्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. आंध्रप्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर: B) अरुणाचल प्रदेश
10. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का पहला नगरपालिका निगम था?
A. अमृतसर नगर निगम
B. दिल्ली नगर निगम
C. कलकत्ता नगर निगम
D. मद्रास नगर निगम
उत्तर: D) भारत का पहला नगरपालिका निगम मद्रास नगर निगम था। इसकी स्थापना 29 सितम्बर, 1688 में की गई थी।
11. सतलुज और काली नदियों के बीच स्थित हिमालय के हिस्से को क्या कहा जाता है?
A. नेपाल हिमालय
B. कुमाऊं हिमालय
C. असम हिमालय
D. पूर्वांचल
उत्तर: B) कुमाऊं हिमालय
12. देवोमाली चोटी निम्न में से किस भारतीय राज्य में स्थित है?
A. ओडिशा
B. कर्नाटक
C. उत्तराखंड
D. बिहार
उत्तर: A) देवोमाली चोटी ओडिशा राज्य में स्थित है। यह ओडिशा की सबसे ऊँची चोटी है। यह समुद्र तल से 1,672 मीटर ऊँचाई पर स्थित है। यह पूर्वी घाट के चंद्रगिरीपाडा उपश्रेणी में ओडिशा के कोरापुट जिले में स्थित है। यहाँ बॉक्साइट, चूना पत्थर तथा रत्न आदि खनिज-संसाधन बड़ी मात्रा में मिलते हैं। यहाँ निवास करने वाली प्रमुख जनजातियाँ हैं कांधा, परजास, भूमिया और माली आदि।
13. खैबर पास पाकिस्तान को किससे जोड़ता है?
A. भारत
B. अफगानिस्तान
C. ईरान
D. उजबेकिस्तान
उत्तर: B) खैबर दर्रा उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान की सीमा और अफगानिस्तान के काबुलिस्तान मैदान के बीच हिंदूकुश के सफेद कोट पर्वत श्रृंखला में स्थित ऐतिहासिक दर्रा है। इस दर्रे के जरिये भारतीय उपमहाद्वीप और मध्य-एशिया के बीच आवागमन होता था।
14. यह दर्रा जम्मू-कश्मीर की जास्कर सीमा में है। श्रीनगर से लेह तक का सड़क मार्ग इससे होकर गुजरता है। यह सिंधु नदी द्वारा बनाया गया है। दर्रे की पहचान करें-
A. जोजि ला दर्रा
B. माना दर्रा
C. नीति दर्रा
D. पीर पंजाल पर्वतमाला
उत्तर: A) जोजिला दर्रा सिंधु नदी द्वारा निर्मित भारत के जम्मू कश्मीर में स्थित जास्कर श्रेणी में स्थित है। श्रीनगर से लेह को जाने वाला राजमार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई लगभग 3529 मीटर है।
15. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है-
A. लाल सागर
B. अरब सागर
C. हिंद महासागर
D. बंगाल की खाड़ी
उत्तर: D) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में अवस्थित है।
16.निम्न में से कौन-सी नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है?
A. गोदावरी
B. कृष्णा
C. नर्मदा
D. महानदी
उत्तर: c) नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम दिशा में बहती है। इसके विपरीत प्रायद्वीपीय भारत की अन्य नदियों के बहाव की दिशा पश्चिम से पूर्व की ओर है। नर्मदा नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है, यही कारण है कि यह सामान्य ढाल का अनुसरण नहीं करती।
17. निम्न में से कौन-सी नदी अरब सागर में मिलती है?
A. कावेरी
B. कृष्णा
C. तीस्ता
D. नर्मदा
उत्तर: D) नर्मदा
18. महानदी नदी-तंत्र भारतीय प्रायद्वीप में तीसरी सबसे बड़ी और ___________ की सबसे बड़ी नदी है।
A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. ओडिशा
D.तेलंगाना
उत्तर: C) महानदी नदी-तंत्र भारतीय प्रायद्वीप में तीसरी सबसे बड़ी और ओडिशा की सबसे बड़ी नदी है। यह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सिहावा के निकट निकलती है और ओडिशा में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
19. जब कोई नदी मैदानों में प्रवेश करती है, जहाँ इसके मरोड़ और विचलन विस्तृत मोड़ बनाते हैं, उसे क्या कहते हैं?
A. गोखुर झील
B. बाढ़ वाले मैदान
C. मीएन्डर्ज
D. तटबंध
उत्तर: c) मीएन्डर्ज
20. महानंदा नदी ___________ की एक सहायक नदी है।
A. दामोदर नदी
B. सतलुज नदी
C. यमुना नदी
D. गंगा नदी
उत्तर: D) गंगा नदी
निष्कर्ष
GK Mock Test सिर्फ़ एक अभ्यास नहीं बल्कि सफलता की सीढ़ी है। यह न केवल आपकी जानकारी बढ़ाता है बल्कि परीक्षा में आत्मविश्वास भी देता है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज की प्रैक्टिस से बिल्कुल भी पीछे न हटें। हर दिन थोड़ा समय निकालें, मॉक टेस्ट दें, और सफलता के और करीब पहुंचें।




