Online Test General Knowledge Test Set 8
Online Test General Knowledge : क्या आप सरकारी नौकरी, SSC, UPSC, Railway, या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं? तो यह General Knowledge Test Set 8 आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सेट में हम आपको 25 ऐसे महत्वपूर्ण GK प्रश्नों की प्रैक्टिस कराएंगे, जो बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। साथ ही, ऑनलाइन टेस्ट से आप अपनी तैयारी का स्तर भी जांच सकते हैं।
Online Test General Knowledge Test Set 8
क्या आप सरकारी नौकरी, SSC, UPSC, Railway, या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं? तो यह General Knowledge Test Set 8 आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस सेट में हम आपको 25 ऐसे महत्वपूर्ण GK प्रश्नों की प्रैक्टिस कराएंगे, जो बार-बार परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। साथ ही, ऑनलाइन टेस्ट से आप अपनी तैयारी का स्तर भी जांच सकते हैं।
How to Attempt This Test Online
- ऊपर दिए गए “Start Test” बटन पर क्लिक करें।
- सभी 25 प्रश्नों के उत्तर दें।
- Submit बटन पर क्लिक करते ही स्कोर और सही उत्तर आपको दिखाई देंगे।
1. राजकुमारी रत्नावली की प्रेम कहानी के संबंध में संस्कृत नाटक ‘रत्नावली’ _____ द्वारा लिखित माना जाता है।
A. विशाखदत्त
B. कालिदास
C. हर्ष
D. भवभूति
Ans. (C): हर्ष ने रत्नावली, प्रियदर्शिका एवं नागानंद नाटक की रचना की। चीनी बौद्ध यात्री ह्वेनसांग ने अपने लेखन में राजा हर्षवर्धन के कार्यों की सराहना की।
2. कालिदास ने मेघदूत नामक अपने काव्य को निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखा था?
A. पाली
B. प्राकृत
C. हिन्दी
D. संस्कृत
Ans. (D) संस्कृत
3. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना, कालिदास की नहीं है?
A. विक्रमोर्वशीयम्
B. रघुवंशम्
C. नीतिसार
D. अभिज्ञान शाकुंतलम्
Ans. (c): कालिदास संस्कृत भाषा के महान कवि व नाटककार थे। इन्होंने पौराणिक कथाओं तथा दर्शन को आधार बनाकर अनेक रचनाएँ की, जिनमें ‘विक्रमोर्वशीयम्’, ‘रघुवंशम्’ व ‘अभिज्ञान शाकुंतलम्’ प्रमुख हैं।
नीतिसार राज्य शास्त्र का एक संस्कृत ग्रंथ है, इसके रचयिता कामंदक हैं।
4. कोणार्क का सूर्य मंदिर ………. के लोकप्रिय नाम से जाना जाता है।
A. श्वेत पैगोडा
B. काला पैगोडा
C. कांस्य पैगोडा
D. स्वर्णिम पैगोडा
Ans. (B): काला पैगोडा
5. निम्न में से कौन-सा भारत में स्थित एक बौद्ध मंदिर है?
A. गोरखनाथ मंदिर
B. विश्वनाथ मंदिर
C. महाबोधि मंदिर
D. निधि वन मंदिर
Ans.(c): महाबोधि मन्दिर, बोध गया स्थित प्रसिद्ध बौद्ध विहार है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया है। यह मंदिर उसी स्थान पर खड़ा है जहाँ गौतम बुद्ध ने ईसा पूर्व 6वीं शताब्दी में ज्ञान प्राप्त किया था।
6. अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में राज्य द्वारा निम्नलिखित में से किस प्रकार का कर नहीं लगाया गया था?
A. लघु उद्योगों पर कर
B. कृषि पर कर
C. आवास पर कर
D. मवेशियों पर कर
Ans. (A)
7. _________________ खिलजी वंश का प्रथम शासक था।
(A) बलबन
(B) मलिक काफूर
(C) अला-उद्-दीन खिलजी
(D) जलाल-उद्-दीन फिरोज खिलजी
Ans (D): गुलाम वंश के शासन को समाप्त कर 13 जून, 1290 ई. को ‘जलालुद्दीन फिरोज खिलजी’ ने खिलजी वंश की स्थापना की। जलालुद्दीन खिलजी ने अपना राज्याभिषेक किलोखेरी महल में करवाया। अलाउद्दीन खिलजी, खिलजी वंश का दूसरा शासक था। इसने अपने शासनकाल में ‘मूल्य नियंत्रण प्रणाली’ को दृढ़ता से लागू किया तथा दक्षिण भारत में विजय के लिए मलिक काफूर को भेजा।
8. भारत की अधिराज्य की अवधि क्या दर्शाती है?
A. विभाजन से पहले का दिन
B. स्वतंत्रता के पहले का दिन
C. गणतंत्र दिवस के बाद दिन
D. स्वतंत्रता दिवस से गणतंत्र दिवस तक
Ans : (D) भारत की अधिराज्य की अवधि स्वतंत्रता दिवस से गणतंत्र दिवस तक दर्शाती है। भारत के अधिराज्य की अवधि 15 अगस्त से 26 जनवरी तक होता है।
9. ‘गजट आफ इंडिया’ के आधिकारिक प्रकाशक तथा कस्टोडियन (प्रश्नप्रदाता) कौन हैं?
A. कंट्रोलर आफ पब्लिकेशन
B. मुख्य मुद्रण नियंत्रक
C. सचिव, गृह मंत्रालय
D. सचिव, प्रकाशन विभाग
Ans : (A) ‘कंट्रोलर आफ पब्लिकेशन’ गजट आफ इंडिया के आधिकारिक प्रकाशक तथा प्रश्नप्रदाता है। यह भारत सरकार का एक अधिकृत कानूनी दस्तावेज है।
10. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने स्टेडियम पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया था जिसे पूर्व में कहते थे?
A. छत्रसाल
B. इरविन
C. तालकटोरा
D. हरबक्श सिंह
Ans : (B) 26 जनवरी, 1950 ई. को पहला गणतंत्र दिवस समारोह इरविन स्टेडियम (जिसे अब नेशनल स्टेडियम के नाम से जाना जाता है) में मनाया गया था, जहाँ भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इसके पश्चात वर्ष 1954 तक गणतंत्र दिवस समारोह कभी इरविन स्टेडियम, किंग्सवे
11. आई.पी.सी. (IPC) का पूरा नाम क्या है?
A. अंतर्राष्ट्रीय भुगतान कोड
B. इंडियन पब्लिक कोड
C. भारतीय पेनल कोड
D. भारतीय डाक कोड
Ans : (C) आई. पी. सी. का पूरा नाम भारतीय दण्ड संहिता (Indian Penal Code) है।
12. निम्नलिखित में से किस देश में, संघीय (फेडरल) सरकार की प्रणाली लागू नहीं है?
A. यूएसए
B. ऑस्ट्रेलिया
C. भारत
D. चीन
Ans. (D): चीन में संघीय (फेडरल) सरकार की प्रणाली लागू नहीं है। वरन यहां एकात्मक शासन व्यवस्था स्थापित है। विश्व के अधिकांश देशों में एकात्मक शासन प्रणाली है। उदाहरण-यूनाइटेड किंगडम, चीन, जापान, फ्रांस आदि।
13. कौन से भारतीय मुख्यमंत्री के पिता ‘महाराजा’ थे?
A. चंद्रबाबू नायडू
B. देवेंद्र फडणवीस
C. के. चंद्रशेखर राव
D. अमरिंदर सिंह
Ans : (D) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पिता यादविन्द्र सिंह पटियाला के महाराजा थे। ये भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी भी थे।
14. किस सांविधिक कानून के माध्यम से भारत और पाकिस्तान दो स्वतंत्र राष्ट्रों में विभाजित किये गये थे?
A. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947
B. पाकिस्तान स्वतंत्रता अधिनियम 1947
C. भारतीय विभाजन अधिनियम 1947
D. पाकिस्तान विभाजन अधिनियम 1947
Ans : (A) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947
15. विश्व में सर्वाधिक वर्षा किस स्थान पर होती है?
A. धूपगढ़
B. मॉसिनराम
C. कंगातो
D. तुरा शिखर
Ans. (B): भारत स्थित मेघालय के पर्वतीय इलाकों में बसा मॉसिनराम विश्व की सबसे अधिक वर्षा होने वाला स्थान है, मॉसिनराम मेघालय स्थित एक गाँव है जहां सालभर में औसतन 11871 मिलीमीटर की वर्षा होती है, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार 1985 में मॉसिनराम में 26,000 मिलीमीटर वर्षा का विश्व रिकार्ड दर्ज है।
किसे देना चाहिए यह मॉक टेस्ट?
- SSC CGL / CHSL / MTS उम्मीदवारों को
- UPSC व अन्य सिविल सेवा परीक्षार्थियों को
- Railway / Bank / Defence Exam देने वालों को
- स्कूल व कॉलेज स्टूडेंट्स को भी अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए
निष्कर्ष
General Knowledge Test Set 8 एक बेहतरीन मौका है खुद को परखने का और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को मज़बूत करने का। नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। तो देर किस बात की, तुरंत टेस्ट दें और खुद को एक कदम आगे बढ़ाएं।





