General Knowledge Questions and Answers Mock Test 5
General Knowledge Questions and Answers : क्या आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं? क्या आप SSC, UPSC, Railway, या किसी भी सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रश्नों की तलाश कर रहे हैं? तो यह Mock Test 5 आपके लिए बिल्कुल सही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सवालों से रूबरू कराएंगे जो पहले की परीक्षाओं में आ चुके हैं और भविष्य में फिर से पूछे जा सकते हैं।
General Knowledge Questions and Answers Mock Test 5
1. 326 ई.पू. में भारत पर आक्रमण करने के लिए सिकंदर (Alexander) ने सबसे पहले निम्नलिखित में से किस नदी को पार किया था?
A. सिंधु
B. झेलम
C. चेनाब
D. सतलुज
उत्तर: a) 326 ईसा पूर्व में सिकंदर ने भारत पर आक्रमण किया, सिंधु नदी को पार करने के बाद तक्षशिला की ओर बढ़ा। उसके बाद उन्होंने झेलम और चेनाब नदियों के बीच स्थित पंजाब के शासक राजा पोरस के साथ युद्ध करना पड़ा। इस लड़ाई को हाइडेस्पीज या झेलम (वितस्ता) के युद्ध के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में पोरस की हार हुई।
2. …….. मध्य प्रदेश में भगवान बुद्ध के सम्मान में सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया बौद्ध स्मारक है।
A. धामक स्तूप
B. बविकोडा स्तूप
C. महाबोधि स्तूप
D. सांची स्तूप
उत्तर: D) सांची स्तूप
3. सांची के स्तूप का निर्माण किसने कराया था?
A. अशोक
B. बिदुंसार
C. चाणक्य
D. चंद्रगुप्त
उत्तर: a) अशोक
4. अकबर कब सम्राट बना था?
A. 1552 ई.
B. 1560 ई.
C. 1556 ई.
D. 1550 ई.
उत्तर: c) अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी, 1556 ई. को हुआ, वह 1556-1605 ई. तक मुगल सम्राट रहा। वह 13 वर्ष की अल्पायु में सम्राट बना। इसका प्रधानमंत्री बैरम खां था जो इसका संरक्षक भी था। अकबर के बारे में जानने का सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत अकबरनामा है जिसके रचनाकार अबुल फजल हैं।
5. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया था?
A. 1568
B. 1552
C. 1576
D. 1584
उत्तर: c) हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के राजपूत शासक महाराणा प्रताप और मुगल बादशाह अकबर के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में महाराणा प्रताप पराजित हुए थे।
6. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान से संबंधित है?
A. अनुच्छेद 185
B. अनुच्छेद 256
C. अनुच्छेद 289
D. अनुच्छेद 219
उत्तर: D) अनुच्छेद 219
7. भारतीय संविधान का संरक्षक कौन होता है?
A. राष्ट्रपति
B. लोकसभा
C. राज्यसभा
D. सर्वोच्च न्यायालय
उत्तर: D) भारतीय संविधान का संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय को माना जाता है। सर्वोच्च न्यायालय को न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति प्राप्त है। सर्वोच्च न्यायालय की यह शक्ति संविधान के मूल ढाँचे का हिस्सा है। जिसे संसद न तो कम कर सकती है और न ही समाप्त कर सकती है।
8. राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) का अध्यक्ष कौन होता है?
A. भारत के उप-राष्ट्रपति
B. भारत के प्रधानमंत्री
C. भारत के वित्त मंत्री
D. भारत के राष्ट्रपति
उत्तर: b) राष्ट्रीय विकास परिषद (NDC) का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है। योजनाओं में राज्यों की भागीदारी होने के कारण भारत सरकार के एक प्रस्ताव के तहत 6 अगस्त, 1952 को राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन किया गया। यह न ही संवैधानिक निकाय है और न ही सांविधिक निकाय है। राष्ट्रीय विकास परिषद एक कार्यकारी निकाय है। यह देश में पंचवर्षीय योजनाओं का अनुमोदन करता था। भारतीय संघ के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं योजना आयोग के सभी सदस्य इसके पदेन सदस्य होते हैं।
9. नीति (NITI) आयोग का मुख्यालय किस शहर में स्थित है?
A. जयपुर
B. चेन्नई
C. बेंगलुरु
D. नई दिल्ली
उत्तर: D) नीति आयोग 1 जनवरी 2015 को भारत सरकार द्वारा गठित एक नई संस्था है, जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है। यह एक गैर संवैधानिक निकाय है। यह आयोग सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करता है। भारत का प्रधानमंत्री इसका पदेन अध्यक्ष होता है तथा इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
10. पंचायती राज संस्थाओं को किस अधिनियम द्वारा संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया?
A. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992
B. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1993
C. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1990
D. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1991
उत्तर: A) 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1992 द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। पंचायतीराज संस्थान भारत में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की एक प्रणाली है। इस प्रणाली के तीन स्तर हैं-
- ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत।
- ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति।
- जिला स्तर पर जिला परिषद।
इस मॉक टेस्ट से क्या लाभ मिलेगा?
- पिछले वर्षों के पूछे गए प्रश्नों का अभ्यास
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मस्त तैयारी
- GK की मजबूत पकड़
- सटीक और सरल उत्तर के साथ समझ बढ़ाना
यह मॉक टेस्ट किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है?
यह GK मॉक टेस्ट निम्नलिखित परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है:
- SSC CGL / CHSL
- UPSC / State PCS
- Railway NTPC / Group D
- Teaching Exams (CTET, UPTET, REET)
- अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएं
निष्कर्ष
यदि आप रोज़ाना ऐसे मॉक टेस्ट हल करते हैं, तो आपकी सामान्य ज्ञान पर पकड़ मजबूत होती जाएगी। GK एक ऐसा विषय है जो लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में आता है, इसलिए इसे हल्के में न लें।



