General Knowledge for All Exams Previous Year Paper Mock Test Set 4
General Knowledge : अगर आप SSC, UPSC, Railway, Police, या किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो जनरल नॉलेज (GK) का मजबूत आधार बहुत जरूरी है। यही वो सेक्शन होता है जो कम समय में ज्यादा अंक दिला सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं Previous Year Paper पर आधारित GK Mock Test Set 4, जिसमें पिछली परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों को शामिल किया गया है।
General Knowledge for All Exams Previous Year Paper Mock Test Set 4
1. हरिजन सेवक संघ की स्थापना अस्पृश्यता नामक बुराई के उन्मूलन के प्रयोजनार्थ 1932 में ______ द्वारा की गई थी।
A.अरुणा आसफ अली
B. महात्मा गांधी
C. नरेंद्र देव
D. जवाहर लाल नेहरू
उत्तर: B) महात्मा गांधी
2. 1498 में, वास्को डी गामा ______ पहुंचा था।
A. गोवा
B. सूरत
C. कोचीन
D. कालीकट
उत्तर: D) कालीकट
3. मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना किस वर्ष में की गई?
A. 1897
B. 1557
C. 1667
D. 1867
उत्तर: D) 1867
4. ब्रह्म समाज की उत्पत्ति कहाँ हुई थी?
A. बंगाल
B. महाराष्ट्र
C. गुजरात
D. बिहार
उत्तर: A) ब्रह्म समाज भारत का एक सामाजिक-धार्मिक आन्दोलन था, जिसने बंगाल के पुनर्जागरण युग को प्रभावित किया। इसके प्रवर्तक राजा राममोहन राय अपने समय के विशिष्ट समाज सुधारक थे। 20 अगस्त, 1828 को ब्रह्म समाज को राजा राममोहन राय द्वारा स्थापित किया गया।
5. राजा राममोहन राय ने भारत के किस शहर में ब्रह्म सभा’ (जिसे बाद में ब्रह्म समाज कहा गया) के नाम से एक सुधार संघ की स्थापना की थी?
A.बर्धवान
B.बैरकपुर
C. मुर्शिदाबाद
D. कलकत्ता
उत्तर: D) 20 अगस्त 1828 को राजा राममोहन राय ने ब्रह्म सभा की स्थापना कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में की थी। जिसे बाद में ब्रह्म समाज कहा गया। इसका उद्देश्य एकेश्वरवाद की उपासना, मूर्तिपूजा का विरोध तथा अवतारवाद का खंडन करना था। इनके अन्य प्रमुख कार्य निम्न हैं-
6. भारतीय संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति ______ में वर्णित है ?
A. अनुच्छेद 368
B. अनुच्छेद 395
C. अनुच्छेद 252
D. अनुच्छेद 360
उत्तर: A) संविधान के भाग- 20 के अनुच्छेद 368 में संविधान संशोधन से संबंधित प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। संविधान में संशोधन की तीन पद्धतियाँ हैं।
- साधारण बहुमत
- विशेष बहुमत द्वारा
- विशेष बहुमत तथा राज्यों के अनुसमर्थन द्वारा
7. श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान अभिनित…………, को महत्वपूर्ण और बड़ी संख्या वाले परिवर्तनों की वजह से मिनी संविधान के रूप में जाना जाता है
A. 42वें संशोधन अधिनियम
B. 44वें संशोधन अधिनियम
C. 74वें संशोधन अधिनियम
D. 73वें संशोधन अधिनियम
उत्तर: B) 44वें संशोधन अधिनियम
8. अनुच्छेद-51A जिसमें मौलिक कर्तव्यों का वर्णन है, को किस संविधान संशोधन के तहत संविधान में शामिल किया गया था?
A. 42वें संशोधन
B. 73वें संशोधन
C. 74वें संशोधन
D. 44वें संशोधन
उत्तर: A) 42वें संशोधन
9. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विशेष रूप से उल्लिखित किया गया है कि, “संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी?
A. अनुच्छेद 343(1)
B. अनुच्छेद 395
C. अनुच्छेद 51A
D. अनुच्छेद 80
उत्तर: A) संविधान के भाग 17 के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। 1955 ई. में श्री बी. जी. खरे की अध्यक्षता में प्रथम राजभाषा आयोग का गठन किया गया। इस आयोग ने 1956 में अपना प्रतिवेदन दिया।
10. भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में इनमें से किस भाषा का उल्लेख नहीं किया गया है?
A. अवधी
B. मैथिली
C. डोगरी
D. ओड़िआ
उत्तर: A) भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची (8वीं) भाषा से संबंधित है। इस अनुसूची में मैथिली, डोगरी, ओड़िआ सहित 22 भाषाओं को शामिल किया है, जबकि अवधी भाषा शामिल नहीं है।
11. आकार के मामले में भारत ______ सबसे बड़ा देश है।
A. सातवाँ
B. आठवाँ
C. दूसरा
D. छठा
उत्तर: A) क्षेत्रफल के अनुसार देशों का क्रम इस प्रकार है- रूस > कनाडा > चीन > अमेरिका > ब्राजील > ऑस्ट्रेलिया > भारत।
12. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य नेपाल के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है?
A. उत्तर-प्रदेश
B. हिमाचल प्रदेश
C. उत्तराखंड
D. बिहार
उत्तर: B) नेपाल भारत के 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर-प्रदेश, बिहार, सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल से सीमा साझा करता है जबकि हिमाचल प्रदेश की सीमा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा तथा उत्तराखंड सहित पड़ोसी देश चीन से लगती है।
13.’गारो’, ‘खासी’ और ‘जयंतिया’ पहाड़ियाँ भारत के किस भौतिक विभाजन का हिस्सा है?
A. हिमालय पर्वतमाला
B. तटीय मैदान
C. उत्तरी मैदान
D. प्रायद्वीपीय पठार
उत्तर: D) ‘गारो’, ‘खासी’ और ‘जयंतिया’ पहाड़ियाँ भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित मेघालय राज्य में स्थित है। ये पहाड़ियाँ मेघालय के पठार का हिस्सा है। गारो, खासी, जयंतिया मूलतः प्रायद्वीपीय पठार का उत्तरी-पूर्वी विस्तार का भाग है। गारो-राजमहल गैप इस पठार (मेघालय पठार) को मुख्य खण्ड (प्रायद्वीपीय पठार) से अलग करता है।
14. निम्न में से कौन सी निम्न हिमालय की सबसे लंबी पर्वतमाला है?
A. काराकोरम पर्वतमाला
B. लद्दाख पर्वतमाला
C. जास्कर पर्वतमाला
D. पीर पंजाल पर्वतमाला
उत्तर: D) पीर पंजाल पर्वतमाला
15. पूर्वोत्तर भारत की निम्नलिखित में से कौन सी झील मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है?
A. लोकटक झील
B. पुलिकट झील
C. डल झील
D. कोलेरू झील
उत्तर: A) लोकटक झील मणिपुर में स्थित पूर्वोत्तर भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील में तैरते हुए द्वीप पाये जाते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘फूमडिस’ कहते हैं। लोकटक झील में विश्व का एकमात्र तैरता हुआ उद्यान ‘केबुल-लामजाओ नेशनल पार्क’ अवस्थित है। इस झील को उत्पादकता एवं जैव-विविधता के कारण मणिपुर की जीवन रेखा (Life Line of Manipur) भी कहा जाता है।
किस परीक्षा के लिए उपयोगी?
- SSC CGL / CHSL / MTS
- UPSC Prelims
- Railway NTPC / Group D
- Bank PO / Clerk
- Police Constable / SI
- Bihar, UP, MP, Rajasthan State Exams
निष्कर्ष
General Knowledge की तैयारी बिना मॉक टेस्ट के अधूरी है। Previous Year Question आधारित यह Mock Test Set 4 आपको परीक्षा के माहौल का अनुभव देता है और तैयारी को धारदार बनाता है। आज ही अभ्यास करें और सफलता की ओर पहला कदम बढ़ाएं।

